सशक्त लोकपाल को करायेंगे जनमत संग्रह - देवेश शास्त्री
इटावा- इंडिया अगेंस्ट करप्शन की ओर से जनलोकपाल को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में जनमत संग्रह कराया जायेगा और 30 मई को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा जायेगा। यह जानकारी यूपी टीम के सदस्य देवेश शास्त्री ने देते हुये बताया कि संसदीय जनतंत्र में ��जनता�� ही सर्वोच्च है, जिसके वोट से सरकारें बनती हैं। ऐसे में जनभावना का सम्मान करना जनसेवकों/ जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। समूचा उत्तर प्रदेश लोकायुक्त एन.के. सिंह के सुझावों से सहमत है। देवेश शास्त्री ने बताया कि जनमत संग्रह के जरिये यह पता चलेगा कि क्या उत्तर प्रदेश में सशक्त लोकायुक्त संस्था होनी चाहिए? क्या ग्राम प्रधान से लेकर मुख्यमंत्री तक लोकायुक्त के दायरे में होना चाहिए? क्या शासन-प्रशासन, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, न्यासों, समितियों और गैरसरकारी संगठनों को भी इसके जांच दायरे में लाया जाना चाहिए?

No comments:
Post a Comment