जमानत का सवाल ही नहीं: देवेश शास्त्री
इटावा-कोतवाली क्षेत्र की अस्तल पुलिस चौकी द्वारा दैनिक देशधर्म के कार्यकारी संपादक देवेश शास्त्री को,शांतिभंग की आशंका में पाबंद किये जाने के संदर्भ में, मंगलवार को नगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में देवेश शास्त्री के बयान दर्ज हुए। हांलाकि सोमवार को देवेश शास्त्रीं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले थे और स्वयं को पुलिस की ओर से शांति भंग में पांबद किये जाने की आशंका के संबंध में पत्र की प्रतिलिपि भी दे चुके हैं। बतौर बयान देवेश शास्त्री ने प्रस्तुत की। इस बारे में देवेश शास्त्री का कहना है कि पुलिस कप्तान की ओर से जांच का आश्वासन दिये जाने के बाद वह जमानत नहीं करायेंगे। कहा कि अब यह जांच का निष्कर्ष ही तय करेगा कि वह पुलिस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में अपील करेंगे। आई.ए.सी.यूपी टीम के सदस्य देवेश शास्त्री ने बताया कि आगामी 22 अप्रैल को सत्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारियों के संगठन ��सत्यमेव जयते�� की बैठक अलीगंज लखनऊ स्थित यूपी प्रशासनिक एकेडिमिक संस्थान में होने वाली है, जिसमें संगठन के सक्रिय सदस्य होने के नाते उनके मसले पर पुलिस के रवैये पर भी चर्चा होगी।

No comments:
Post a Comment